एयर इंडिया विमान हादसे को एक साल, परवेज वोहरा के परिवार का दर्द आज भी नहीं हुआ कम

12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस भीषण दुर्घटना में 260 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। एक साल गुजर जाने के बाद भी हादसे की यादें परिवारों का पीछा नहीं छोड़ रही हैं। अपनों को खोने का दर्द आज भी उतना ही गहरा है।

बेंगलुरु में एयर इंडिया विमान हादसा टला, लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गई। एयर इंडिया ने इस घटना पर खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा कंपनी की पहली प्राथमिकता है। फिलहाल विशेषज्ञों की टीम विमान की तकनीकी जांच कर रही है।

दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए बड़ी राहत, रेखा गुप्ता सरकार ने ATF पर VAT घटाया

दिल्ली से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta की सरकार ने एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले वैट में भारी कटौती कर दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव के बीच विमान ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई बड़ी एयरलाइंस कंपनियों ने भी माना है कि पिछले कुछ समय में ATF की कीमतें काफी तेजी से बढ़ी हैं।

15 जून से उड़ान भरेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पश्चिमी यूपी को मिलेगा नया एविएशन हब

उत्तर भारत के एविएशन सेक्टर में 15 जून 2026 से एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। Noida International Airport से कमर्शियल फ्लाइट्स की शुरुआत होने जा रही है। फिलहाल एयरपोर्ट एक रनवे और एक टर्मिनल के साथ शुरू होगा, जिसकी सालाना क्षमता करीब 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी।

जशपुर में बड़ा विमान हादसा: पहाड़ से टकराया चार्टर्ड प्लेन, पायलट-को-पायलट की मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार को आरा पहाड़ के पास एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

तेल संकट का असर: महंगा हुआ हवाई सफर, एयरलाइंस ने बढ़ाए किराए

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। इन सभी फैसलों का सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है।

क्रीमिया में रूसी Su-30 फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

क्रीमिया में शुक्रवार को रूसी एयरफोर्स का एक Su-30 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक नियमित ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान हुआ। गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले ही क्रीमिया में एक और बड़ा विमान हादसा हुआ था।

महंगा हुआ हवाई सफर! इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट के दाम फिर चढ़े

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी IndiGo ने एक बार फिर यात्रियों को झटका दिया है। इंडिगो के नए फैसले के मुताबिक, घरेलू फ्लाइट्स में अब 275 रुपये से 950 रुपये तक प्रति सीट फ्यूल सरचार्ज देना होगा।

साओ पाउलो से उड़ान के 9 मिनट बाद इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

साओ पाउलो से अटलांटा जा रही डेल्टा एयर लाइंस की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद विमान के एक इंजन में आग लग गई। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान करीब 9 मिनट तक हवा में रहा और फिर सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

IndiGo को मिला नया CEO: William Walsh की एंट्री, ग्लोबल विस्तार पर बड़ा दांव

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo (InterGlobe Aviation Limited) ने एक बड़ा फैसला लिया है। इंडिगो के मैनेजमेंट का मानना है कि वॉल्श का अनुभव कंपनी को तेजी से ग्रोथ दिलाएगा।