एमपी स्थापना दिवस: मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति से सजेगी पहली शाम, 71 बच्चे करेंगे वंदे मातरम का सामूहिक गायन

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर तीन दिन होंगे खास आयोजन

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर 1 से 3 नवंबर तक भोपाल में तीन दिवसीय राज्योत्सव आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समारोह का शुभारंभ करेंगे। मोनाली ठाकुर की संगीत प्रस्तुति, 71 बच्चों का वंदे मातरम गायन, सांस्कृतिक यात्राएं, प्रदर्शनियां और पुरस्कार वितरण मुख्य आकर्षण होंगे।