उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर विवाद के बाद पथराव, कारोबार प्रभावित; व्यापारियों ने शांति की अपील की

उज्जैन में मस्जिद हिस्से पर विवाद के बाद पथराव

उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद के बाद प्रशासन पर पथराव हुआ। शाही मस्जिद के करीब तीन मीटर हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान तनाव बढ़ा। व्यापारियों ने बाजार बंद होने से नुकसान की बात कही और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर क्यों मचा बवाल? जानें पूरा विवाद और इतिहास

उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर बवाल

उज्जैन की शाही मस्जिद के 11 फीट हिस्से को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाने की कार्रवाई पर विवाद बढ़ गया है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच विरोध, पुलिस बल की तैनाती, पथराव और हाईकोर्ट में सुनवाई ने मामले को चर्चा में ला दिया है।

‘मैं तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री पद छोड़ता हूं…’, अभिजीत दीपके बोले- मध्य प्रदेश की सेवा का मौका देने के लिए पीएम का आभार

अभिजीत दीपके ने बालाघाट में इस्तीफे का तंज कसा

बालाघाट में बच्चों की मौत के बाद पहुंचे अभिजीत दीपके ने पत्रकारों के सवालों पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का तंज कसा। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पेयजल की स्थिति पर सवाल उठाए और कई सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए जवाबदेही पर सवाल खड़े किए।

झंडे पर कब्जे की जंग में बरसे पत्थर, पांढुर्णा के गोटमार मेले में 497 घायल, 4 खिलाड़ियों को गंभीर चोट

गोटमार मेले में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी

पांढुर्णा में गोटमार मेले के दौरान जाम नदी में झंडे पर कब्जे को लेकर पांढुर्णा और सावरगांव पक्ष के बीच पत्थरबाजी हुई। इस दौरान करीब 497 लोग घायल हुए। चार खिलाड़ियों को गंभीर चोटें आईं। घायलों के इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र और एंबुलेंस तैनात की गईं।

20 रुपये सस्ती शराब के पीछे छिपा था मौत का खतरा! सागर में जहरीली शराब पीने से 19 की मौत, 112 का इलाज जारी

सागर शराब कांड: 19 मौतें, 10 आरोपी गिरफ्तार

सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है। जांच में शराब में मेथेनॉल की मिलावट सामने आई है।

फर्जी IAS तृप्ति का विधानसभा कनेक्शन आया सामने, सहेलियों संग ब्लॉग बनाते VIDEO ने बढ़ाई पुलिस की जांच

फर्जी IAS तृप्ति पर ठगी के आरोप

मध्य प्रदेश की तृप्ति सिंह पर फर्जी IAS अधिकारी बनकर ठगी करने का आरोप है। उसके नए वीडियो में वह दो सहेलियों के साथ विधानसभा परिसर में नजर आ रही है। चंदेरी में 9.80 लाख और भोपाल में 39.17 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

विजय शाह केस में जांच पूरी, SIT ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट: मंजूरी नहीं मिली तो दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

विजय शाह विवाद में SIT जांच पूरी, मंजूरी बाकी

विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान मामले में SIT ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश कर दी है। अभियोजन की मंजूरी का फैसला अब राज्यपाल को करना है। मंजूरी नहीं मिलने पर SIT क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करेगी।

ब्यावरा में भोपाल बायपास ब्रिज पर बड़ा हादसा, कर्व पर बेकाबू बस दीवार से टकराई; 4 की मौत, 11 घायल

तेज रफ्तार बस ब्रिज से टकराई, 4 की मौत

राजगढ़ के ब्यावरा में भोपाल बायपास ब्रिज पर तेज रफ्तार बस दीवार से टकरा गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हुई, जिनमें ड्राइवर और बेंगलुरु के साइबर इंस्पेक्टर शामिल हैं। 11 लोग घायल हुए हैं, जबकि 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

महंगाई के खिलाफ इंदौर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, राजवाड़ा पर शक्कर-पनीर बांटकर सरकार को घेरा

महंगाई पर इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने मध्य प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। इंदौर में कार्यकर्ताओं ने शक्कर, पेट्रोल, गैस और बिजली की कीमतों को मुद्दा बनाया। राजवाड़ा पर शक्कर-पनीर बांटकर और ‘लोन’ पर शक्कर देकर अनोखे तरीके से विरोध जताया।

भोजशाला में जुमे की नमाज की व्यवस्था पर हिंदू समाज नाराज, धार में आधे दिन बंद के बाद कलेक्ट्रेट तक निकली रैली

धार में भोजशाला मामले पर विरोध प्रदर्शन

भोजशाला मामले को लेकर हिंदू समाज के आह्वान पर धार में आधे दिन का बंद रहा। बाजारों में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। दोपहर बाद लालबाग से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। प्रशासन ने बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम किए। जुमे की नमाज की व्यवस्था को लेकर समाज ने विरोध जताया।