मुस्कान हत्याकांड: घर में घुसा, चाकू से किए कई वार और फोन लेकर भागा; पुलिस मुठभेड़ में आरोपी इमरान गिरफ्तार
दिल्ली की 21 वर्षीय मॉडल और डीयू छात्रा मुस्कान की हत्या के आरोपी जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजौरी गार्डन में गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में तीन गोलियां लगीं। पुलिस हत्या की वजह और विवाद की जांच कर रही है।