नैनीताल में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 25 घायल
नैनीताल के कालाढुंगी रोड पर टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से बड़ा हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। मेरठ के एक परिवार की यात्रा वापसी के दौरान यह दर्दनाक घटना हुई, राहत कार्य जारी है।