दिल्ली में फर्जी No-Entry पास पर सख्ती, पकड़े गए तो केस, गाड़ी जब्त और ब्लैकलिस्ट
दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री परमिट (NEP) के जरिए चल रहे खेल पर अब ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने लोगों, ट्रांसपोर्टरों और कमर्शियल ड्राइवरों से अपील की है कि किसी भी अनऑथराइज्ड एजेंट या दलाल के चक्कर में न पड़ें।