एक पल में मलबे में बदल गई पांच मंजिलें, 6 की मौत और 11 का रेस्क्यू; जानिए सत्य निकेतन हादसे का पूरा अपडेट

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में 6 की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। अब तक 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम डॉग्स की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है।

संजय मारपीट मामले में CJP का मार्च: सौरव दास ने पूछा- आरोपी ने खुद मानी बात, फिर पुलिस ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की?

जंतर-मंतर हिंसा पर CJP ने मांगा इंसाफ

CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय कुमार से जंतर-मंतर पर हुई मारपीट के विरोध में पार्टी ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक मार्च निकाला। आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग तेज हुई। पुलिस ने चोट को मामूली बताया और जल्द चार्जशीट दाखिल करने की बात कही।

दिल्ली के जसोला में 15 साल का बेटा नाले में लापता, सुराग नहीं मिला तो खुद तलाश में उतरा पिता

जसोला नाले में लापता बच्चे की तलाश जारी

दिल्ली के जसोला में 15 वर्षीय मिथुन पतंग के पीछे भागते हुए खुले नाले में गिरकर लापता हो गया। एनडीआरएफ और गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन अब तक सुराग नहीं मिला। बेटे को खोजने के लिए पिता खुद गंदे नाले में उतर गए।

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अवैध ढांचों पर चला बुलडोजर

पाक हाई कमीशन पर चला बुलडोजर

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर तय सीमा से बाहर बने अवैध ढांचों पर बुलडोजर कार्रवाई हुई। बैरिकेड, फेंसिंग और वीजा सेक्शन के पास बने कतार प्रबंधन ढांचे हटाए गए। यह कार्रवाई इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा ढांचे हटाए जाने के दो दिन बाद हुई।

दिल्ली के उस्मानपुर में दर्दनाक हादसा: मकान की छत गिरने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय बेटा सुरक्षित बचा

उस्मानपुर में छत गिरने से दंपती की मौत

दिल्ली के उस्मानपुर में रविवार रात मकान की छत गिरने से पति-पत्नी की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि उनका 10 वर्षीय बेटा सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों, पुलिस और दमकल विभाग ने तुरंत राहत कार्य चलाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेंगे ₹2500? जानें पात्रता और सभी नियम

Delhi Laxmi Yojana:

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद इस योजना को लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। पहले इसे महिला समृद्धि योजना कहा गया था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया गया … Read more

दिल्ली के लाल किले को फिर बम की धमकी, मुंबई पुलिस के अलर्ट से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

लाल किले को बम की धमकी, जांच शुरू

दिल्ली में लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। जांच में कॉल फर्जी निकली। इससे पहले सचिवालय और स्कूलों को भी धमकी मिल चुकी है। वहीं, पुराने लाल किला कार बम विस्फोट मामले में NIA की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

सरकारी जमीन पर अवैध पार्किंग का खेल, PWD-DDA अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

Delhi Parking Mafia:

Delhi Parking Mafia: दिल्ली के यमुनापार इलाके में सरकारी जमीनों पर अवैध पार्किंग संचालित होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीडब्ल्यूडी (PWD) और डीडीए (DDA) के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से पार्किंग माफिया करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा कर लाखों रुपये की वसूली कर रहे हैं। Delhi Parking Mafia: शास्त्री … Read more

दिल्ली में अमित शाह का बड़ा ऐलान, ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण’ के साथ यमुना सफाई का भी तैयार हुआ मास्टर प्लान

दिल्ली में अमित शाह का मिशन 70 लाख पौधारोपण

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण’ की शुरुआत की। इस दौरान 300 नई ईवी बसों को हरी झंडी दिखाई गई, नई परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ और यमुना की सफाई, रिज क्षेत्र के विकास तथा पर्यावरण संरक्षण की योजनाओं की जानकारी दी गई।

CNG और पेट्रोल के बजाय अब दिल्ली में कचरे से चलेंगी बसें; नितिन गडकरी ने दी जानकारी

Delhi Hydrogen Buses:

Delhi Hydrogen Buses: CNG और पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच खबर है कि दिल्ली में जल्द ही बसें कचरे से बने हाइड्रोजन ईंधन से चलाई जा सकती हैं। Delhi Hydrogen Buses: नितिन गडकरी ने क्या कहा- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दिल्ली बीजेपी के एक युवा सम्मेलन में … Read more