सड़क पार करते वक्त हादसा हुआ तो किसे माना जाएगा दोषी? पैदल यात्री या ड्राइवर, जानिए कानून क्या कहता है

सड़क हादसे के बाद किसकी जिम्मेदारी?

सड़क हादसे में गलती हमेशा पैदल यात्री या ड्राइवर की नहीं मानी जाती। जिम्मेदारी तय करने के लिए हादसे की परिस्थितियां, वाहन की रफ्तार, जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक नियम और दोनों पक्षों का व्यवहार देखा जाता है। जानिए ड्राइवर की जिम्मेदारी, कानूनी कार्रवाई और मुआवजे के नियम।

क्या गाड़ी चलाते वक्त पुलिस द्वारा मांगे नशे के सैंपल को कर सकते हैं इनकार? जानिए क्या कहते हैं कानून के नियम

ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस के क्या अधिकार?

गाड़ी चलाते समय पुलिस शराब पीने के शक में ब्रेथ टेस्ट करा सकती है। जांच से इनकार करने पर कुछ परिस्थितियों में गिरफ्तारी और ब्लड टेस्ट हो सकता है। जानिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत ब्रेथ टेस्ट, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और शराब पीकर ड्राइविंग के नियम।

चलती बस में रील बनाना पड़ा भारी, वीडियो बनाते पकड़ा गया ड्राइवर; नौकरी से धोना पड़ा हाथ

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह कई लोगों पर इस कदर हावी हो गई है कि वे अपनी और दूसरों की जान तक जोखिम में डालने से नहीं चूक रहे। इस घटना के बाद सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्वालियर में दर्दनाक हिट एंड रन: तेज रफ्तार अर्टिगा ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो मासूम भाइयों की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।

गुरुग्राम में पकड़ी गई ‘चालान वाली बाइक’, 81 बार तोड़े नियम… जुर्माना पहुंचा 11.89 लाख रुपये

हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसी बाइक जब्त की है, जिसने नियम तोड़ने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। गुरुग्राम पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अपनी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं और जरूरी दस्तावेज हमेशा साथ रखें।

UP में सख्ती: अब बिना HSRP के नहीं बनेगा PUC, 2 करोड़ वाहन मालिकों पर असर

उत्तर प्रदेश में वाहन नियमों को लेकर अब सरकार पूरी तरह सख्त हो गई है। परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है कि अब बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाले वाहनों को पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। परिवहन विभाग पिछले कई महीनों से लोगों को HSRP लगवाने के लिए जागरूक कर रहा था, लेकिन कई वाहन मालिकों ने इसे नजरअंदाज किया।

दिल्ली में फर्जी No-Entry पास पर सख्ती, पकड़े गए तो केस, गाड़ी जब्त और ब्लैकलिस्ट

दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री परमिट (NEP) के जरिए चल रहे खेल पर अब ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने लोगों, ट्रांसपोर्टरों और कमर्शियल ड्राइवरों से अपील की है कि किसी भी अनऑथराइज्ड एजेंट या दलाल के चक्कर में न पड़ें।

वर्ल्ड हेलमेट डे पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, चालान के साथ बांटे हेलमेट

वर्ल्ड हेलमेट डे के मौके पर राजधानी दिल्ली में सड़क सुरक्षा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास अभियान चलाया। वहीं, चिराग दिल्ली चौराहे पर मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के साथ मिलकर एक खास अवेयरनेस ड्राइव चलाई गई।

यातायात नियमों की विधायक जी ने उड़ाईं धज्जियां, क्या पुलिस हेलमेट का काटेगी चालान?

बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे विधायक, वीडियो वायरल

मथुरा की मांट सीट से विधायक राजेश चौधरी का बिना हेलमेट बाइक चलाते वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या ट्रैफिक नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं।

बरहमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत

ओडिशा के गंजाम जिले के बरहमपुर शहर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके को झकझोर कर रख दिया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सूर्य नारायण पंडा, सिबाराम जेना, जगन नाहक और राकेश नाहक के रूप में हुई है।