पाकिस्तान: रात 9 बजे बाजार बंद, सरकारी गाड़ियों पर रोक; पाकिस्तान में 3 महीने तक क्यों लागू रहेंगे नए नियम?
पाकिस्तान सरकार ने ईंधन की खपत और गैर-जरूरी खर्च कम करने के लिए नए किफायती उपाय लागू किए हैं। सरकारी गाड़ियों की खरीद पर रोक, ईंधन आवंटन में 50% कटौती, विदेश यात्राओं पर प्रतिबंध, बाजारों के समय में बदलाव और शादी समारोहों में एक डिश का नियम शामिल है।