ईरान ने ठुकराई अमेरिका-पाकिस्तान की मध्यस्थता, मिडिल ईस्ट में हमले तेज

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच युद्धविराम की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। Donald Trump का संदेश लेकर पहुंचे पाकिस्तान को तेहरान ने साफ तौर पर मना कर दिया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की कोशिशों के बावजूद तेहरान की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।

ईरान ने ठुकराई अमेरिका से शांति वार्ता, पाकिस्तान की मध्यस्थता पर लगा बड़ा झटका

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान को मध्यस्थ मानने से साफ इनकार कर दिया है और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ शांति वार्ता का प्रस्ताव भी खारिज कर दिया है। अमेरिका और ईरान दोनों ही युद्धविराम को लेकर अलग-अलग संकेत दे रहे हैं, जिससे स्थिति और ज्यादा उलझती जा रही है।