पाकिस्तान के बयान से भड़का इजरायल, नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान पर लगाई कड़ी फटकार
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के विवादित बयान के बाद पाकिस्तान-इजरायल तनाव बढ़ गया। इजरायल ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। यह विवाद उस समय सामने आया है जब पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम वार्ता में मध्यस्थ बनने की कोशिश कर रहा है।