क्वेटा में BLA के हमले, कई इलाकों पर कब्जे का दावा
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने शहर के कई बाजारों और अहम इलाकों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। बलूच नेता सरदार अख्तर मेंगल ने हालात पर चिंता जताते हुए कहा, “मैंने अपने जीवन में बलूचिस्तान में ऐसी भयावह स्थिति कभी नहीं देखी।”