पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: दो ट्रोलों के बीच फंसी कार, गुजरात के मार्बल कारोबारी और ड्राइवर की मौके पर मौत

पाली हाईवे पर भीषण हादसा

पाली में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में गुजरात के मार्बल व्यापारी और उनके ड्राइवर की जान चली गई। पीछे से आए ट्रोले की टक्कर के बाद कार दो ट्रोलों के बीच फंस गई, जिससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।