नंदा देवी एक्सप्रेस से अचानक गायब हुई प्रज्ञा, 6 दिन बाद बिहार के बेगूसराय में सुरक्षित मिलीं

केदारनाथ यात्रा से लौट रही प्रज्ञा सिंह नंदा देवी एक्सप्रेस से अचानक लापता हो गई थीं। कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने उन्हें बिहार के बेगूसराय से सुरक्षित बरामद किया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की सच्चाई जानने की कोशिश में जुटी है।