‘सिर्फ प्रदर्शन होने पर लाठीचार्ज नहीं किया जा सकता’, नीट पेपर लीक सुनवाई में पुलिस कार्रवाई पर SC
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में हुए प्रदर्शनों पर एक समान गाइडलाइन बनाने की बात कही है। कोर्ट ने शांतिपूर्ण विरोध को संवैधानिक अधिकार बताया और कहा कि बिना वजह लाठीचार्ज नहीं होना चाहिए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों, दोनों पक्षों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।