‘सिर पर टांके, वर्दी खून से सनी थी’: जंतर-मंतर में घायल पुलिसकर्मियों के परिवार ने सुनाई आपबीती

जंतर-मंतर हिंसा पर पुलिस परिवारों की आपबीती

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में घायल दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिवारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि घटना का दूसरा पक्ष भी सामने आना चाहिए। परिजनों ने संसद और सुप्रीम कोर्ट से पुलिसकर्मियों के अधिकारों व उन पर हुए हमलों पर ध्यान देने की अपील की।