जंतर-मंतर की झड़प से वायरल पॉडकास्ट तक, स्वतंत्र भारद्वाज पर क्यों कसा पुलिस का शिकंजा? जानिए पूरा मामला

स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा रिमांड

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान मारपीट के मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। वायरल पॉडकास्ट के बाद मामला फिर चर्चा में आया और कांग्रेस व CJP ने कार्रवाई की मांग की।

बिना दस्तावेज की बाइक जब्त करना पड़ा भारी, मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डालकर ईंट-डंडों से हमला

दिल्ली में पुलिस पर हमला, नाबालिग हिरासत में

दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में बाइक जब्ती को लेकर पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर ईंट-डंडों से मारपीट की। कई पुलिसकर्मी घायल हुए। एक नाबालिग हिरासत में है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है।

फायरिंग से पहले गैंग पर शिकंजा: टिल्लू-कौशल चौधरी गैंग के 3 शूटर हथियारों संग गिरफ्तार

रंगदारी की तैयारी, 3 शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने टिल्लू ताजपुरिया, कौशल चौधरी और गुरविंदर बाबा गैंग से जुड़े तीन शूटरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 11 कारतूस मिले। पुलिस के अनुसार, आरोपी रंगदारी और फायरिंग की घटनाओं की तैयारी कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने 15.71 करोड़ रुपये के साइबर घोटाले का किया खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी नेटवर्क का दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा

दिल्ली पुलिस ने देशभर में चल रहे साइबर इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और म्यूल अकाउंट नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब से नौ आरोपी गिरफ्तार हुए। जांच में 34 मामले और 15.71 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन सामने आए हैं।

पीएम आवास की ओर प्रस्तावित मार्च रोकने की मांग, सैकड़ों वकीलों ने दिल्ली पुलिस को भेजा ज्ञापन

पीएम आवास मार्च पर वकीलों का ज्ञापन

देशभर के सैकड़ों वकीलों ने दिल्ली पुलिस को ज्ञापन देकर प्रधानमंत्री आवास की ओर प्रस्तावित मार्च पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने हाई-सिक्योरिटी क्षेत्रों में प्रदर्शन के लिए स्पष्ट एसओपी बनाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भविष्य के लिए तय दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की।

‘क्या आप बीजेपी से हैं?’ घायल पुलिसकर्मियों पर सवाल सुनते ही जवाब देने से बचे राहुल गांधी

राहुल गांधी घायल पुलिस पर सवाल से बचे

दिल्ली हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का अपना पक्ष रखा। उन्होंने पुलिस पर हुए हमलों का जिक्र किया। इसी बीच राहुल गांधी से घायल जवानों पर सवाल पूछा गया, जिस पर उनकी प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

‘सिर पर टांके, वर्दी खून से सनी थी’: जंतर-मंतर में घायल पुलिसकर्मियों के परिवार ने सुनाई आपबीती

जंतर-मंतर हिंसा पर पुलिस परिवारों की आपबीती

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में घायल दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिवारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि घटना का दूसरा पक्ष भी सामने आना चाहिए। परिजनों ने संसद और सुप्रीम कोर्ट से पुलिसकर्मियों के अधिकारों व उन पर हुए हमलों पर ध्यान देने की अपील की।

CJP प्रदर्शन के बाद आपत्तिजनक पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने X को भेजा नोटिस

CJP प्रदर्शन के बाद X को दिल्ली पुलिस का नोटिस

NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने X को नोटिस भेजा है। पुलिस ने संबंधित अकाउंट की जानकारी, पोस्ट हटाने और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी के दावों को दिल्ली पुलिस ने बताया झूठा

वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी और पुलिस कार्रवाई के वायरल दावों को पूरी तरह खारिज किया है। पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई और लोगों से अपील की कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

‘संसद चलो’ मार्च में हिंसा के बाद कार्रवाई तेज, कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट थानों में एफआईआर दर्ज

संसद चलो हिंसा पर दिल्ली पुलिस सख्त

संसद चलो मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। अब तक 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए जा चुके हैं।