₹2000 के नोट बदलने का आखिरी मौका! RBI की इन 19 शाखाओं में मिलेगा बदलने का मौक़ा?
₹2000 के नोट अभी भी वैध हैं, लेकिन आम लेन-देन में इन्हें कम स्वीकार किया जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश समेत देश की 19 शाखाओं में इन नोटों को जमा करने और बदलने की सुविधा दे रहा है। मई 2023 से शुरू हुई वापसी प्रक्रिया के बावजूद अब भी करीब 6,000 करोड़ रुपये के नोट सिस्टम में नहीं लौटे हैं। ऐसे में जिन लोगों के पास ₹2000 के नोट हैं, उन्हें पहचान पत्र और बैंक विवरण के साथ RBI कार्यालय में जाकर समय रहते इन्हें जमा या बदलवा लेना चाहिए।