ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, 800 रिटायर्ड पुलिस अधिकारी दोबारा होंगे तैनात

ओडिशा सरकार ने राज्य की पुलिस व्यवस्था को और मज़बूत करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने करीब 800 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को दोबारा स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले से पुलिस तंत्र को अनुभवी मार्गदर्शन मिलेगा।