पाकिस्तान में आज़ादी के बाद पहली बार संस्कृत की पढ़ाई शुरू, LUMS ने लॉन्च किया यूनिवर्सिटी कोर्स

PAKISTAN NEWS

पाकिस्तान के शैक्षणिक इतिहास में एक अहम कदम उठाते हुए लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (LUMS) ने संस्कृत भाषा पर यूनिवर्सिटी स्तर का कोर्स शुरू किया है। अधिकारी ने बताया कि 1930 के दशक में विद्वान जेसीआर वूलनर ने संस्कृत की ताड़पत्रों पर लिखी कई पांडुलिपियों को सूचीबद्ध किया था। लेकिन 1947 के बाद से कोई भी पाकिस्तानी विद्वान इस संग्रह से गंभीर रूप से नहीं जुड़ा। डॉ. शाहिद रशीद का कहना है कि शास्त्रीय भाषाओं में मानव सभ्यता का गहरा ज्ञान छिपा हुआ है। उन्होंने पहले अरबी और फारसी सीखी, इसके बाद संस्कृत का अध्ययन शुरू किया।