तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12 किमी से ज्यादा लंबी कतार
सावन की तीसरी सोमवारी पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दर्शन के लिए कतार 12 किलोमीटर से ज्यादा लंबी हो गई। नागपंचमी, सिंह संक्रांति और बांग्ला श्रावण के समापन के संयोग से पर्व का धार्मिक महत्व बढ़ गया।