स्कूल परिसर में 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां दिनदहाड़े स्कूल परिसर के भीतर 11वीं कक्षा के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राजकरण नैय्यर स्वयं मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।