आत्मनिर्भर भारत के सपने को कैसे मजबूत करेगा सेमीकंडक्टर मिशन? जानिए चिप निर्माण से लेकर रोजगार तक की पूरी योजना
सेमीकंडक्टर चिप की बढ़ती वैश्विक मांग को देखते हुए भारत सरकार देश में चिप निर्माण को बढ़ावा दे रही है। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे चरण सेमीकॉन 2.0 के लिए 1,27,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे निवेश, रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।