नोएडा में रिटायर्ड इंजीनियर से 75 लाख की साइबर ठगी

नोएडा में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर साइबर अपराधियों ने टेलीकॉम विभाग से रिटायर्ड 71 वर्षीय इंजीनियर से 75 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उन बैंक खातों की जांच कर रही है, जिनमें रकम ट्रांसफर हुई थी।