आईपीएल के अलावा इस आगामी T-20 League का हिस्सा बनेंगे भारतीय खिलाड़ी

Sher-e-Punjab T20:

Sher-e-Punjab T20: आईपीएल के अलावा अब फैंस को अपने स्टार खिलाड़ियों को आगामी शेर-ए-पंजाब T-20 लीग में देखने का मौका मिलेगा। इस लीग की तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं हाल ही में संपन्न हुई नीलामी में छह फ्रेंचाइजी ने अपने स्क्वाड पूरे कर लिए हैं। Sher-e-Punjab T20 League 2026 में फाजिल्का फाल्कन्स, अमृतसर सूर्माज, बठिंडा रॉयल्स, जालंधर वॉरियर्स, लुधियाना लायंस और मोहाली किंग्स मैदान पर एक-दूसरे का सामना करेंगे।

Sher-e-Punjab T20: प्रिंस बनेंगे फाजिल्का फाल्कन्स का हिस्सा-

भारतीय टीम के दिग्गज ओपनर शुभमन गिल (प्रिंस) शेर-ए-पंजाब T20 लीग में फाजिल्का फाल्कन्स टीम का हिस्सा बनेंगे। वहीं विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अमृतसर सूर्माज का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय टीम के लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह लुधियाना लायंस की तरफ से खेलेंगे। सिलेक्टर्स, टीम ट्रेडर्स का यह मानना है कि इन मशहूर नामों से शेर-ए-पंजाब T20 लीग कुछ ही समय में आईपीएल की तरह एक लोकप्रिय लीग बन जाएगी।

Sher-e-Punjab T20: नीलामी में सबसे महंगा बिका फाजिल्का फाल्कन्स का ये खिलाड़ी-

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग की नीलामी की बात करें तो नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी सनवीर सिंह रहे हैं। फाजिल्का फाल्कन्स ने उन्हें 13.20 लाख रुपए में खरीदा है। वहीं अमृतसर सूर्माज ने 10.80 लाख रुपए में नमन धीर को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा अमोलप्रीत सिंह 8.5 लाख रुपए में मोहाली किंग्स का हिस्सा बने।

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के लिए सभी टीमों का स्क्वाड-

फाजिल्का फाल्कन्स-

शुभमन गिल, विहान मल्होत्रा, सनवीर सिंह, प्रेरित दत्ता, रघु शर्मा, अनमोलजीत सिंह, जसन जिंदल, ईश राव, गर्व कुमार, मनप्रीत सिंह, लक्ष्य कासल, करनवीर सिंह, नवप्रीत सिंह, अंशुल चौधरी, जयवीर भिंडर, आयुष्मान आयुष्मान, प्रांशु प्रताप, आरुष लट्टा, किरनदीप सिंह, इमैनुएल देवेसर।

अमृतसर सूर्माज-

अभिषेक शर्मा, मयंक मार्कंडे, नमन धीर, राहुल कुमार, साहिल खान, जसनप्रीत सिंह, ध्रुव राहुल जिंदल, रीवानप्रीत सिंह, प्रभजीत सिंह, ईशान सूद, अधिराज सिंह मंगत, अभय चौधरी, ध्रुव भगानिया, शुभम राणा, सहज धवन, इशमीत सिंह संधू, नवनीत विर्क, आकाश पांडे, वैभव कालरा, जयप्रताप सिंह जोहल।

बठिंडा रॉयल्स-

गुरनूर बराड़, हरनूर सिंह, अश्वनी कुमार, उदय सहारन, गौरव चौधरी, सुमित शर्मा, देव अमृतपाल सिंह, रिधम सत्यवान, आशीष लॉरेंस, जतिन सहोता, अबीर कोहली, ऋषभ गुप्ता, नूरवीर सिंह, तवलीन सिंह, शाहबाज सिंह संधू, सिमरनजीत सिंह घारू, इमरोजप्रीत सिंह, हर्षित पराशर, लवप्रीत कंबोज।

जालंधर वॉरियर्स-

प्रभसिमरन सिंह, इमानजोत सिंह चहल, विश्व प्रताप सिंह, अभिनव शर्मा, सुखदीप बाजवा, अनमोल मल्होत्रा, मयन गुप्ता, यश करण, हरजस सिंह टंडन, आर्यन यादव, शानवीर कलसी, पारस जैदका, उमेश गिल, रणदीप सिंह, जसकीरत सिंह, दीपिंदर चीमा, अर्पण वालिया, गुरविंदर सिंह भुल्लर, सुबिनय महाजन, गौरव मारकन।

लुधियाना लायंस-

अर्शदीप सिंह, कृष्ण भगत, सलिल अरोड़ा, जस इंदर, अभिजीत गर्ग, अर्जुन राजपूत, युवी गोयल, कार्तिक चड्ढा, तरनवीर सिंह रंधावा, हवनीत सिंह, राजवीर जसवाल, हरीश कुमार, बिक्रमजीत सिंह, माधव सिंह पठानिया, कार्तीक शर्मा, लवदीप सिंह खरोड़, लवकीरत सिंह, असीम कोहली, गुरमन सिंह, साहिल भास्कन।

मोहाली किंग्स-

रमनदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, हरप्रीत बराड़, आयुष गोयल, सागर विर्क, जसकरण वीर सिंह पॉल, युवराज मान, हरदीप सिंह, आलम बख्शी, तनमय धरनी, साक्षेया, आर्यन भाटिया, लवप्रीत चाठा, गुरमेहर स्रा, करन चौधरी, सौराब ढालीवाल, तेजप्रीत सिंह, निपुण पंडिता, मनप्रीत जोहल, राजिंदर सिंह देवगन

यह भी पढ़े- फंगल इंफेक्शन vs एक्जिमा: कैसे पहचानें अंतर? जानें लक्षण, कारण और इलाज