ऑपरेशन टाइगर की चर्चा से मचा सियासी बवाल, क्या उद्धव ठाकरे की शिवसेना में फिर होगी बड़ी टूट?

शिवसेना में फिर बगावत की आहट

महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के भीतर संभावित बगावत की चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऑपरेशन टाइगर को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ी है। उद्धव ठाकरे ने सांसदों की बैठक बुलाकर एकजुटता दिखाने की कोशिश की, जबकि शिंदे गुट ने सभी दावों को महज अटकल बताया है।