शिवसेना की सियासत में नया मोड़: उद्धव ठाकरे के 6 सांसद आज शिंदे गुट में शामिल होंगे

उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे खेमे में जाने को तैयार

Shiv Sena: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना विधायक प्रताप सारनाईक ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) के 6 सांसद सोमवार दोपहर 3 बजे एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। उनके अनुसार, इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना पत्र भी सौंप दिया है।पार्टी में संभावित … Read more

शिवसेना स्थापना दिवस पर गरजे एकनाथ शिंदे, बोले- ‘महायुति में कोई मतभेद नहीं’

शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने मुंबई के NESCO सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में अपनी पार्टी की ताकत दिखाई। अपने संबोधन के अंत में शिंदे ने दावा किया कि हाल के कई चुनावों में विपक्ष को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मुंबई महानगरपालिका सहित कई क्षेत्रों में विपक्ष की पकड़ कमजोर हुई है और जनता महायुति सरकार के कामकाज पर भरोसा जता रही है।

6 सांसदों की बगावत से उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका! शिंदे गुट में विलय की तैयारी, सुरक्षा भी बढ़ाई गई

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हस्ताक्षरयुक्त पत्र सौंपकर लोकसभा में अलग गुट के रूप में मान्यता देने की मांग की है। जिन सांसदों की सुरक्षा बढ़ाई गई है उनमें यवतमाल से संजय देशमुख, परभणी से संजय जाधव, मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय दीना पाटिल, हिंगोली से नागेश पाटिल अष्टिकार, धाराशिव से ओमराजे निंबालकर और शिरडी से भाऊसाहेब वाघचौरे शामिल हैं।

Shivsena Foundation Day से पहले उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 7 सांसदों के शिंदे गुट में जाने की चर्चा तेज

Shivsena Foundation Day : शिवसेना (UBT) में एक बार फिर बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। शिवसेना स्थापना दिवस से ठीक पहले उद्धव ठाकरे की पार्टी के 7 सांसदों के अलग गुट बनाने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि ये सांसद आज दिल्ली में लोकसभा स्पीकर Om Birla … Read more

ऑपरेशन टाइगर की चर्चा से मचा सियासी बवाल, क्या उद्धव ठाकरे की शिवसेना में फिर होगी बड़ी टूट?

शिवसेना में फिर बगावत की आहट

महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के भीतर संभावित बगावत की चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऑपरेशन टाइगर को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ी है। उद्धव ठाकरे ने सांसदों की बैठक बुलाकर एकजुटता दिखाने की कोशिश की, जबकि शिंदे गुट ने सभी दावों को महज अटकल बताया है।

महाराष्ट्र में बदले सियासी समीकरण, तटकरे परिवार के गढ़ म्हसला में शिंदे शिवसेना ने फहराया भगवा

महाराष्ट्र की राजनीति में रायगढ़ जिले की म्हसला नगर पंचायत से बड़ा सियासी संदेश निकलकर सामने आया है। लंबे समय से कांग्रेस के कब्जे वाली इस नगर पंचायत में अब सत्ता बदल गई है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताओं ने अपने क्षेत्र के समीकरणों को देखते हुए फैसला लिया है, लेकिन कांग्रेस आधिकारिक तौर पर शिंदे शिवसेना के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।

भाजपा का एआईएमआईएम और कांग्रेस के साथ गठबंधन पाखंड का शर्मनाक प्रदर्शन: शिवसेना (यूबीटी)

भाजपा पर सत्ता के लिए मूल विचारधारा छोड़ने का आरोप

महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनावों में शिवसेना ने BJP पर सत्ता के लिए मूल विचारधारा छोड़ने और गठबंधनों के चलते हमला बोला। भाजपा पर AIMIM और कांग्रेस के साथ सहयोग के आरोप लगाए गए, वहीं नगर परिषद चुनावों में गठबंधन और विवाद ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी।

Shiv Sena: स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर कांग्रेस को भरोसा नहीं-शाइना एनसी

विपक्ष पर शाइना का हमला

शाइना एनसी ने विपक्ष को घेरा, भारत की पहली बुलेट ट्रेन और न्यूयॉर्क मेयर के शपथ विवाद पर अपनी राय दी। बीएमसी चुनाव में महायुति गठबंधन की जीत का दावा भी किया।