सिलीगुड़ी में कुएँ में गिरा व्यक्ति, दमकल विभाग ने बचाई जान
सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास एक व्यक्ति कुएँ में गिर गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसकी पहचान की जांच की जा रही है।