लाओस में चीन ने क्यों बनाया नया एयरबेस? वियतनाम के करीब सैन्य ठिकाना बनाने के पीछे क्या है ड्रैगन का बड़ा प्लान?
चीन ने लाओस में नया एयरबेस शुरू किया है। बान क्यून स्थित इस केंद्र का इस्तेमाल पायलट ट्रेनिंग और सैन्य सहयोग के लिए होगा। हालांकि, इसकी रणनीतिक स्थिति वियतनाम के लिए चिंता बढ़ा सकती है। विशेषज्ञ इसे दक्षिण-पूर्व एशिया में चीन की बढ़ती सैन्य मौजूदगी से जोड़ रहे हैं।