गोरखपुर में सपा की रैली के दौरान बच्चे की मौत पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के खिलाफ FIR की उठी मांग

गोरखपुर हादसे पर सपा और योगी सरकार आमने-सामने

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की रैली के दौरान 14 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला राजनीतिक विवाद का विषय बन गया है। खबर इंडिया से बातचीत में राहुल मेहता ने अखिलेश यादव और रैली आयोजकों की जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने योगी सरकार की नीतियों का भी समर्थन किया।