Stephen Fleming बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच, Joe Root फिर बने कप्तान

Stephen Fleming Coach:

Stephen Fleming Coach: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लेते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। इसके साथ ही अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को एक बार फिर इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। ईसीबी का मानना है कि यह नई जोड़ी टीम को आगामी वर्षों में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Stephen Fleming Coach: CSK के साथ शानदार रहा फ्लेमिंग का कोचिंग करियर-

स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कोच के रूप में 18 वर्षों तक टीम का मार्गदर्शन किया। उनके नेतृत्व में सीएसके ने पांच आईपीएल खिताब जीते और 10 बार फाइनल में जगह बनाई। खिलाड़ी के रूप में भी फ्लेमिंग का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए रिकॉर्ड 80 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और टीम को 28 टेस्ट जीत दिलाईं।

Stephen Fleming Coach: द हंड्रेड और काउंटी क्रिकेट में भी छोड़ी छाप-

कोचिंग के अलावा फ्लेमिंग ने द हंड्रेड 2023 में साउदर्न ब्रेव को फाइनल तक पहुंचाया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका में सीएसके की सहयोगी फ्रेंचाइजियों के साथ भी काम किया है। इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में उन्होंने मिडिलसेक्स, यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर का प्रतिनिधित्व किया तथा 2005 में नॉटिंघमशायर को काउंटी चैंपियनशिप जिताने में अहम भूमिका निभाई।

पाकिस्तान सीरीज के बाद संभालेंगे जिम्मेदारी-

ईसीबी के अनुसार व्यापक चयन प्रक्रिया के बाद स्टीफन फ्लेमिंग को सर्वसम्मति से मुख्य कोच चुना गया। वह पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के बाद आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। तब तक मार्कस ट्रेस्कोथिक अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका निभाते रहेंगे।

फ्लेमिंग बोले- इंग्लैंड का टेस्ट कोच बनना सम्मान की बात-

नियुक्ति के बाद फ्लेमिंग ने कहा कि इंग्लैंड की टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनना विश्व क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित जिम्मेदारियों में से एक है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स के कार्यकाल में हुई प्रगति को आगे बढ़ाना और युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय क्रिकेटर बनने में मदद करना होगा। उन्होंने जो रूट के साथ काम करने को लेकर भी उत्साह जताया और हैरी ब्रूक को टीम के भविष्य का अहम खिलाड़ी बताया।

जो रूट ने जताई खुशी-

दोबारा टेस्ट कप्तान बनाए जाने पर जो रूट ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने कहा कि स्टीफन फ्लेमिंग के साथ मिलकर वह इंग्लैंड की नई पीढ़ी की टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे।

रॉब की ने जताया भरोसा-

इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा कि स्टीफन फ्लेमिंग क्रिकेट जगत के सबसे सम्मानित व्यक्तित्वों में से एक हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व में इंग्लैंड की प्रतिभाशाली टीम एक मजबूत और लगातार सफल टेस्ट टीम बन सकती है। उन्होंने कहा कि फ्लेमिंग और जो रूट की नई जोड़ी इंग्लैंड क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगी

यह भी पढ़े- BCB ने लिया ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए अहम कदम, लिटन दास को सौंपी कप्तानी की कमान