हैदराबाद में स्ट्रे डॉग्स के साथ हो रही क्रूरता पर AASRA की कानूनी लड़ाई

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्ट्रे डॉग्स के अडॉप्शन और रिहैबिलिटेशन के लिए काम कर रही NGO Association for Animal Shelter and Rescue Aid (AASRA) ने स्ट्रे डॉग्स के साथ हो रही कथित बर्बरता के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। AASRA रेस्क्यू किए गए जानवरों को अडॉप्शन और फोस्टर प्रोग्राम के ज़रिए स्थायी और सुरक्षित घर दिलाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।