ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा, उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रैक के बाहर लटका कोच
ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एक डिब्बा ट्रैक से बाहर लटक गया था। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था और कोई जनहानि नहीं हुई।