बिहार: सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन में आग

बिहार के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई। आग तीन डिब्बों तक फैल गई, लेकिन सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद कई ट्रेनें प्रभावित रहीं और रेलवे ने जांच शुरू कर दी।

AC कोच से चादर-तौलिया चुराना पड़ेगा भारी, रेलवे लगाने जा रहा है सख्ती के साथ RFID

रेलवे अब RFID से रोकेगा बेडरोल चोरी

रेलवे एसी कोच में बढ़ती बेडरोल चोरी रोकने के लिए RFID तकनीक लागू करने की तैयारी कर रहा है। हर चादर, तौलिया और कंबल में चिप लगेगी। RPF को अधिक अधिकार देने और नई व्यवस्था अगले दो महीनों में लागू करने की योजना है।

तत्काल टिकट बुकिंग का सीक्रेट ट्रिक! सिर्फ 2 मिनट में बढ़ जाएंगे कंफर्म सीट मिलने के चांस, जानिए कैसे…

RAILWAY NEWS: ट्रेन से अचानक यात्रा करनी हो तो तत्काल (Tatkal) टिकट यात्रियों के लिए सबसे बड़ा सहारा होता है। लेकिन बुकिंग शुरू होते ही कुछ सेकंड में सीटें खत्म हो जाती हैं और कई लोगों को टिकट नहीं मिल पाता। ऐसे में थोड़ी सी तैयारी और सही रणनीति अपनाकर कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना … Read more

आग की अफवाह से मची भगदड़, ट्रेन से कूदे यात्री; दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां ट्रेन में आग लगने की अफवाह ने ऐसा माहौल बना दिया कि कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर गए। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान आफरीन (35), अशद (4), शकुंतला (60) और वीरमा देवी (58) के रूप में हुई है।

चलती ट्रेन में लूटपाट का विरोध पड़ा भारी, यात्री को मारी गोली; बिहार में दहशत

बिहार के खगड़िया जिले से एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है। मानसी-सहरसा रेलखंड पर चल रही अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस (14604) में हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। चलती ट्रेन में हुई इस वारदात ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद यात्रियों में डर का माहौल है और लोग ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा, उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रैक के बाहर लटका कोच

ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एक डिब्बा ट्रैक से बाहर लटक गया था। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था और कोई जनहानि नहीं हुई।

Muzaffarpur में Vande Bharat समेत 3 ट्रेनों पर पथराव, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बिहार के मुजफ्फरपुर से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर रविवार शाम असामाजिक तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों पर पथराव कर दिया। रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि वंदे भारत समेत तीन ट्रेनों पर पत्थरबाजी की सूचना मिली थी। ट्रेन में मौजूद स्कॉर्ट टीम ने इसकी जानकारी दी।

बिहार के सासाराम स्टेशन पर बड़ा हादसा, पैसेंजर ट्रेन की बोगी में भड़की भीषण आग, दमकल टीम ने पाया काबू

बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाई गई। इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

चलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, TTE ने दिखाई फुर्ती; समय पर मिला इलाज

भारतीय रेलवे की सतर्कता और इंसानियत की एक शानदार मिसाल सामने आई है। ट्रेन संख्या 13246 में सफर कर रहे 6 महीने के एक मासूम बच्चे की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस घटना का वीडियो और जानकारी सामने आने के बाद सोशल media पर लोग रेलवे कर्मचारियों की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि लंबी ट्रेन यात्राओं के दौरान रेलवे स्टाफ की ऐसी सतर्कता यात्रियों के लिए बड़ी सुरक्षा साबित होती है।

त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में लगी आग, गार्ड के अलर्ट पर ट्रेन रोकी गई, 68 यात्री सुरक्षित निकाले गए

मध्य प्रदेश में त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में अचानक आग लग गई। घटना के बाद ट्रेन रोककर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग लगने से रेलवे ट्रैक पर यातायात प्रभावित रहा। कई ट्रेनों का समय बदला गया और यात्रियों को दूसरे कोच में भेजा गया।