बिजनौर थाने में महिला रेसलर ने खुद को लगाई आग: आरोपी फौजी की गिरफ्तारी न होने पर उठाया खौफनाक कदम

बिजनौर थाने में महिला रेसलर ने लगाई आग

बिजनौर के कोतवाली थाने में एक महिला रेसलर ने आरोपी फौजी की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला का मेरठ में इलाज चल रहा है। मामले में थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।