UP Police Bharti 2026: लिखित परीक्षा पास करने के बाद भी बाहर हो सकते हैं उम्मीदवार, जानें जरूरी नियम

UP Police Bharti 2026:

UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। लिखित परीक्षा पास करने के बाद भी कई अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UP Police Constable Result 2026 इसी सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (PET-PST) के लिए बुलाया जाएगा।

UP Police Bharti 2026: फिजिकल टेस्ट से पहले पूरी करनी होगी लंबाई की शर्त-

लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में शारीरिक मानक परीक्षा पास करनी होगी। इसमें उम्मीदवारों की लंबाई और सीने की माप की जांच की जाएगी। अगर उम्मीदवार निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा नहीं करते हैं तो उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

UP Police Bharti 2026: कैटेगरी के अनुसार तय है न्यूनतम लंबाई-

जनरल, OBC और SC वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना जरूरी है।

ST वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेमी तय है। सीना बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।

महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी निर्धारित है।

ST वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी रखी गई है।

रनिंग टेस्ट में भी पास करना होगा-

फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों को दौड़ में भी सफलता हासिल करनी होगी। पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

उम्मीदवारों को सलाह-

जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी है, उन्हें रिजल्ट के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी जारी रखनी चाहिए। भर्ती के अगले चरण में लंबाई और दौड़ दोनों मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा

यह भी पढ़े- Bank of Baroda Data Leak: ग्राहकों का डेटा लीक होने से हड़कंप, बैंक ने कहा- आपका पैसा सुरक्षित

यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

 UP Police Bharti 2026:

UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यूपी पुलिस विभाग में सत्र 2026-27 के दौरान 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू तरीके से कराई जाएगी। इससे पुलिस व्यवस्था मजबूत होगी और बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

UP Police Bharti 2026: चरणबद्ध तरीके से जारी होंगे नोटिफिकेशन-

यूपी पुलिस की भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग समय पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। प्रत्येक नोटिफिकेशन में पदों की संख्या, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी।

UP Police Bharti 2026: किन-किन पदों पर होगी भर्ती-

इस भर्ती अभियान के तहत कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर (SI), जेल वार्डर, रेडियो कैडर, कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क समेत तकनीकी और मिनिस्ट्रियल श्रेणी के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

क्या होगी शैक्षणिक योग्यता-

भर्ती में आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की जाएगी। कॉन्स्टेबल पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी होगा, जबकि सब-इंस्पेक्टर (SI) पद के लिए स्नातक होना अनिवार्य रहेगा। कुछ पदों के लिए 12वीं के साथ कंप्यूटर सर्टिफिकेट भी आवश्यक हो सकता है। विस्तृत योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन-

यूपी पुलिस की सभी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

– सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– होम पेज पर संबंधित भर्ती के Apply लिंक पर क्लिक करें।
– OTR (One Time Registration) पूरा करें।
– लॉग इन कर आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
– आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
– श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
– फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें

यह भी पढ़े- GATE एग्जाम के उम्मीदवार हो जाएं सतर्क, जानें कौन करवाएगा परीक्षा