Paytm RBI News: Paytm को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने Paytm Payments Bank Limited (PPBL) को बंद करने का आदेश दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि बैंकिंग नियमों के लगातार उल्लंघन के चलते पहले ही Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द किया जा चुका था। अब कोर्ट के आदेश के बाद बैंक को बंद करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।
Paytm RBI News: RBI ने लाइसेंस रद्द करने के बाद शुरू की थी कार्रवाई-
RBI के मुताबिक, Paytm Payments Bank पर बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 और कंपनीज एक्ट, 2013 के तहत कार्रवाई की गई है। केंद्रीय बैंक ने अप्रैल 2026 में बैंक का लाइसेंस रद्द करते हुए कहा था कि PPBL लगातार नियमों का पालन करने में विफल रहा और उसके कामकाज से जमाकर्ताओं के हित प्रभावित हो रहे थे।
Paytm RBI News: SBI के पूर्व अधिकारी बने ऑफिशियल लिक्विडेटर-
दिल्ली हाई कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर गिरीकुमार एम. नायर को Paytm Payments Bank का ऑफिशियल लिक्विडेटर नियुक्त किया है। RBI ने बताया कि 8 जुलाई 2026 से लिक्विडेटर बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सभी शक्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब बैंक के संचालन और समापन से जुड़े सभी फैसले उनकी निगरानी में लिए जाएंगे।
लिक्विडेशन प्रक्रिया होगी शुरू-
कोर्ट के आदेश के बाद Paytm Payments Bank के लिए लिक्विडेशन यानी बैंक को आधिकारिक रूप से बंद करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। RBI ने कहा कि लिक्विडेटर को बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट और कंपनीज एक्ट के तहत सभी अधिकार दिए गए हैं।
Paytm शेयर में दिखी तेजी-
वहीं, Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications के शेयर में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर ₹1,308 पर बंद हुआ, जिसमें 1.43 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹83,815 करोड़ रहा।
यह भी पढ़े- Japan Earthquake: भूकंप के बाद शॉपिंग मॉल में जोरदार धमाका, कई लोगों के फंसे होने की आशंका








