ट्रंप के चुनावी हस्तक्षेप के आरोपों को चीन ने किया खारिज, कहा- अमेरिकी वोटर ही तय करते हैं नतीजे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर चुनावी हस्तक्षेप और मतदाताओं का डेटा चुराने का आरोप लगाया। चीन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अमेरिकी चुनावों का फैसला केवल वहां के मतदाता करते हैं और वह किसी भी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता।