लखनऊ में बनेगा राष्ट्रीय प्रेरणास्थल, 25 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे समर्पण
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लखनऊवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) वसंत कुंज इलाके में राष्ट्रीय प्रेरणास्थल तैयार कर रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रेरणास्थल को सजाने-संवारने में युद्ध स्तर पर जुटा है। प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड भी बनाया जा रहा है, और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए LDA के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।