अटल जी की 8वीं पुण्यतिथि पर देश ने किया नमन, ‘सदैव अटल’ पहुंचकर PM मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर देश ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और अन्य नेताओं ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें याद किया। अटल जी के राजनीतिक योगदान, विचारों, कविताओं और विकास कार्यों को भी याद किया गया।