Breaking News
Home » Breaking News » ₹8 लाख की कार्डबोर्ड ड्रेस? सच जानकर रह जाएंगे हैरान!, कार्डबॉक्स ड्रेस की पूरी कहानी

₹8 लाख की कार्डबोर्ड ड्रेस? सच जानकर रह जाएंगे हैरान!, कार्डबॉक्स ड्रेस की पूरी कहानी

VIRAL NEWS: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब फैशन ट्रेंड ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें एक मॉडल को कार्डबॉक्स जैसी ड्रेस पहने दिखाया गया। दावा किया गया कि यह लग्जरी ब्रांड बैलेंसियागा की नई ‘शिपिंग बॉक्स ड्रेस’ है, जिसकी कीमत करीब 8,900 डॉलर (लगभग 7.5 लाख रुपये) बताई गई।

कार्डबॉक्स जैसी ड्रेस देख उड़े होश

वायरल तस्वीरों में ड्रेस बिल्कुल गत्ते के डिब्बे जैसी दिख रही थी, जिस पर टेप और ‘हैंडल विद केयर’ जैसे प्रिंट भी नजर आए। इसे देखकर लोगों को ऐसा लगा जैसे किसी ने अमेज़न या फ्लिपकार्ट का बॉक्स पहन लिया हो।

VIRAL NEWS: सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक

तस्वीरें सामने आते ही यूजर्स ने जमकर मजाक उड़ाया। किसी ने लिखा, “अब तो घर के बॉक्स से ही ड्रेस बना लो”, तो किसी ने कहा, “इसलिए मेरा ऑर्डर लेट आता है।” कई लोगों ने इसे पैसे की बर्बादी और अजीब फैशन करार दिया।

 एआई का निकला खेल

जांच में सामने आया कि ये सभी तस्वीरें असली नहीं बल्कि एआई जनरेटेड थीं। बैलेंसियागा ने ऐसी कोई ड्रेस लॉन्च नहीं की है।

VIRAL NEWS: पुरानी तस्वीर से फैला भ्रम

दरअसल, यह भ्रम ब्रांड की एक पुरानी तस्वीर से फैला, जिसमें एक मॉडल पीले रंग का डिजाइनर बैग लिए नजर आई थी। उस फोटो को एडिट और एआई के जरिए बदलकर कार्डबॉक्स ड्रेस का रूप दे दिया गया, जिससे लोग इसे असली मान बैठे। यह मामला दिखाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हर चीज सच नहीं होती। खासकर AI के दौर में किसी भी तस्वीर या खबर पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जांचना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़े… राजनाथ सिंह ने उन्नत कृषि महोत्सव का किया शुभारंभ, बोले- ‘किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़’