चीन में भारत ने पाकिस्तान की खोल दी पोल, राजदूत विक्रम दोरईस्वामी बोले- दोनों देशों की तुलना ही गलत
भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान के एजेंडे को करारा जवाब देते हुए चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने साफ कहा है कि भारत और पाकिस्तान की तुलना करना बिल्कुल उचित नहीं है। विक्रम दोरईस्वामी ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया और यूक्रेन जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत और चीन का रुख कई मामलों में समान रहा है।