Breaking News
Home » राष्ट्रीय » तमिलनाडु में सीएम विजय का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास की 717 शराब दुकानें होंगी बंद

तमिलनाडु में सीएम विजय का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास की 717 शराब दुकानें होंगी बंद

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने जनहित को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है कि अगले दो हफ्तों के भीतर तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (टीएएसएमएसी) की 717 शराब दुकानों को बंद किया जाएगा।

ये सभी शराब दुकानें धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में संचालित हो रही थीं। सरकार का मानना है कि इन स्थानों के पास शराब की दुकानें सामाजिक और सार्वजनिक व्यवस्था पर असर डालती हैं।

राज्य में कुल कितनी दुकानें हैं

तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (टीएएसएमएसी) के तहत वर्तमान में पूरे राज्य में कुल 4,765 खुदरा शराब दुकानें चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने पहले ही अधिकारियों को ऐसे सभी दुकानों की पहचान करने के निर्देश दिए थे, जो मंदिर, मस्जिद, चर्च, स्कूल, कॉलेज और बस स्टैंड के बेहद करीब स्थित हैं।

Tamil Nadu

Tamil Nadu: सर्वे में सामने आई स्थिति

सरकारी सर्वे के दौरान यह पाया गया कि कुल 717 टीएएसएमएसी दुकानें तय की गई 500 मीटर की सीमा के भीतर चल रही हैं। इसके बाद सरकार ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए इन्हें बंद करने का फैसला लिया।

आंकड़ों के अनुसार, बंद होने वाली कुल 717 शराब दुकानों में से 276 दुकानें धार्मिक स्थलों के पास स्थित थीं। इसके अलावा 186 दुकानें स्कूल और कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक संचालित हो रही थीं, जबकि 255 दुकानें बस स्टैंड के आसपास चल रही थीं। इन सभी दुकानों को निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिसके बाद सरकार ने इन्हें बंद करने का निर्णय लिया है।

सामाजिक सुधार की दिशा में कदम

इस फैसले को राज्य में सामाजिक सुधार और सार्वजनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लंबे समय से लोगों द्वारा स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानों को लेकर शिकायतें और विरोध जताया जा रहा था।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगले दो सप्ताह के भीतर सभी चिन्हित दुकानों को चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय का यह निर्णय जनहित और सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments