Technology: चेन्नई में स्वास्थ्य सेवाओं में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एक नई शुरुआत की गई है। डॉक्टरों ने मरीजों की लगातार निगरानी के लिए एआई आधारित सिस्टम को अपनाया है, जिससे अस्पताल से बाहर रहने पर भी मरीजों की सेहत पर 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी।
मरीजों की रियल टाइम निगरानी
इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से बीमार चल रहे मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखना है। इससे डॉक्टर समय रहते किसी भी गंभीर स्थिति का पता लगाकर तुरंत इलाज शुरू कर सकेंगे। खासकर हार्ट अटैक जैसी आपात स्थितियों के खतरे को कम करने में यह तकनीक मददगार साबित हो सकती है।
Technology: कैसे काम करता है यह AI सिस्टम?
‘ई-लिव कनेक्ट’ नाम का यह एआई आधारित सिस्टम एक छोटे वायरलेस बायोसेंसर पैच पर काम करता है, जिसे कलाई पर पहने जाने वाले बैंड के साथ जोड़ा जाता है। यह डिवाइस मरीज की हार्ट बीट, ब्लड प्रेशर जैसे जरूरी स्वास्थ्य संकेतों पर लगातार नजर रखता है और डेटा सिस्टम तक भेजता रहता है।
डॉक्टरों को तुरंत मिलती है जानकारी
Technology: इस सिस्टम की खास बात यह है कि अनुभवी डॉक्टर एक सेंट्रल कमांड सेंटर के जरिए मरीजों की स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रख सकते हैं। अगर किसी मरीज के स्वास्थ्य में कोई असामान्य बदलाव होता है, तो तुरंत मरीज और उनके परिजनों को अलर्ट भेज दिया जाता है ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। इस पहल का उद्घाटन कार्यक्रम हाल ही में चेन्नई में हुआ, जिसमें करीब 40 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। ‘ई-लिव कनेक्ट’ के संस्थापक और सर्जन राहुल चंदोला के अनुसार, चेन्नई के बाद इस तकनीक को जल्द ही दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: AI की मार से टेक सेक्टर में भूचाल: 73,000 से ज्यादा नौकरियां खत्म








