Home » Technology » X (पहले ट्विटर) डाउन, यूजर्स को अपडेट्स नहीं मिल रहे

X (पहले ट्विटर) डाउन, यूजर्स को अपडेट्स नहीं मिल रहे

Technology: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) इस समय डाउन चल रहा है। वेबसाइट आउटेज ट्रैक करने वाली DownDetector.com के मुताबिक, प्लेटफॉर्म में तकनीकी दिक्कतों की वजह से यूजर्स को परेशानी हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम 6 बजकर 53 मिनट पर 52% ऐप यूजर्स को ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत आई, जबकि 21% यूजर्स को फीड और टाइमलाइन अपलोड नहीं हो रही थी। इसके अलावा, 17% यूजर्स ने X की वेबसाइट पर भी तकनीकी समस्याएं बताई।

Technology: एक्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई बयान या आधिकारिक पोस्ट नहीं आई है, जो यह साबित कर सके कि X ने इस आउटेज का संज्ञान लिया है।

एक्स डाउन होने की समस्या बार-बार सामने आती है

Technology: X के बार-बार डाउन होने की समस्या यूजर्स के लिए परेशानी बनती जा रही है। इसके चलते लोग न केवल अपने अपडेट्स साझा नहीं कर पाते, बल्कि दुनियाभर के ताज़ा अपडेट्स से भी समय पर वाकिफ नहीं हो पाते।

 

ये भी पढ़े: पिछले आठ वर्षों में 2,19,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती, 20% आरक्षण महिलाओं के लिए, योगी सरकार की बड़ी पहल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments