Home » अंतर्राष्ट्रीय » टोक्यो के प्राथमिक स्कूल में लगी भीषण आग, 300 बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित निकाला गया

टोक्यो के प्राथमिक स्कूल में लगी भीषण आग, 300 बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित निकाला गया

टोक्यो स्कूल में आग, 300 बच्चों का रेस्क्यू

Tokyo Fire Incident: जापान की राजधानी टोक्यो में शुक्रवार को एक प्राथमिक विद्यालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के समय स्कूल की चौथी मंजिल पर मौजूद करीब 300 बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में कुछ बच्चों और एक शिक्षक को मामूली चोटें आईं, लेकिन सभी की हालत सुरक्षित बताई गई है।

म्यूजिक रूम के पास शुरू हुई घटना

अधिकारियों के मुताबिक, टोक्यो के मध्य क्षेत्र में स्थित ‘ताकिनोगावा नंबर 3 एलिमेंट्री स्कूल’ में शुक्रवार देर सुबह आग लगी। टोक्यो फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि चार मंजिला स्कूल भवन की सबसे ऊपरी यानी चौथी मंजिल पर म्यूजिक रूम के नजदीक आग की शुरुआत हुई थी।फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर एक शिक्षक और कई स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी जान को किसी तरह का खतरा नहीं है।

Tokyo Fire Incident:  टोक्यो स्कूल में आग, 300 बच्चों का रेस्क्यू
टोक्यो स्कूल में आग, 300 बच्चों का रेस्क्यू

Tokyo Fire Incident: खिड़कियों से उठता दिखा काला धुआं

स्थानीय टीवी चैनलों की फुटेज में स्कूल की चौथी मंजिल की खिड़कियों से काला धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। वहीं, दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश करते नजर आए। आग बुझाने के लिए मौके पर दर्जनों दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था।अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के दौरान स्कूल भवन में मौजूद अन्य सभी लोग खुद ही बाहर निकलकर पास के एक पार्क में पहुंच गए थे। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई भी व्यक्ति इमारत के अंदर फंसा नहीं था।

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें…अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पहली बार सुबह 4 बजे दौड़ेगी कोलकाता मेट्रो, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा