Breaking News
Home » Breaking News » गाजा को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा- हमास समेत हथियारबंद समूहों के पूर्ण निरस्त्रीकरण पर हुआ समझौता

गाजा को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा- हमास समेत हथियारबंद समूहों के पूर्ण निरस्त्रीकरण पर हुआ समझौता

Trump News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गाजा में हमास और अन्य हथियारबंद समूहों के पूर्ण निरस्त्रीकरण (Disarmament) को लेकर समझौता हो गया है। ट्रंप ने कहा कि यह समझौता गाजा में नई फिलिस्तीनी सरकार के गठन और क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया दावा

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि “बोर्ड ऑफ पीस, हमास और गाजा में मौजूद अन्य सभी हथियारबंद समूहों के पूर्ण निरस्त्रीकरण पर सहमत हो गया है।” उन्होंने कहा कि इसके बाद गाजा का शासन नई फिलिस्तीनी सरकार संभालेगी, जो बोर्ड ऑफ पीस के साथ मिलकर काम करेगी।

Trump News: चरणबद्ध तरीके से लागू होगा समझौता

ट्रंप के अनुसार, समझौते को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। हथियार जमा होने के बाद इजरायली सेना गाजा से हटेगी और अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (International Stabilization Force) नई फिलिस्तीनी पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा।

मध्यस्थ बने तीन देश

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस समझौते को अंतिम रूप देने में मिस्र, कतर और तुर्किए ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक हमास की ओर से इस समझौते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Trump News: ट्रंप-नेतन्याहू की मुलाकात भी चर्चा में

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात भी हुई। व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच ईरान, लेबनान और अब्राहम समझौते के विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इजरायली अधिकारी ने बैठक को सकारात्मक बताया।

ईरान को लेकर मतभेद के संकेत

ट्रंप ने संकेत दिया कि वह ईरान के साथ कूटनीतिक समाधान के पक्षधर हैं, जबकि इजरायल लगातार तेहरान पर दबाव बनाए रखने की रणनीति पर जोर दे रहा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि नेतन्याहू ने अपनी योजनाओं का सार्वजनिक संकेत देकर उन्हें आश्चर्यचकित किया।

ये भी पढ़े… स्पेन-मोरक्को सीमा पर मची अफरातफरी, हजारों लोगों ने किया अवैध प्रवेश का प्रयास, 18 की मौत