UGC NET 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2026 परीक्षा की आंसर की और रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।
UGC NET 2026: कैसे डाउनलोड करें UGC NET 2026 परीक्षा का परिणाम-
नेशनल टेस्ट एजेंसी {NTA} द्वारा UGC NET 2026 परीक्षा की आंसर की और परिणाम जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स की सहायता ले सकते हैं।
UGC NET 2026: इन स्टेप्स का लें सहारा-
नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) द्वारा UGC NET 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार परिणाम को डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स की मदद ले सकते है।
– स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएँ।
– वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
– इसके बाद UGC-NET June 2026 Score Card लिंक पर क्लिक करें।
– लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी लॉगिन डिटेल ध्यान से दर्ज करें।
– अंत में स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा-
UGC NET जून परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून 2026 को कराया गया था। UGC NET 2026 परीक्षा को 655 एग्जाम सेंटर में आयोजित कराया गया था। परीक्षा में कुल 6,07,157 उम्मीदवार शामिल हुए थे। UGC NET परीक्षा में कुल 4,241 अभ्यर्थी JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। इसके अलावा 45,904 अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD के लिए तथा 97,434 अभ्यर्थी अन्य श्रेणी के लिए चयनित किए गए हैं।
यह भी पढ़े- दिल्ली में CNG के दाम बढ़कर हुए 86.98 रुपये प्रति किलो, ऑटो चालक बोले- गरीब पर पड़ रहा असर








