Home » जॉब - एजुकेशन » यूपी बोर्ड की 11वीं-12वीं की परीक्षा का बदलेगा पैटर्न, जानें नए नियम

यूपी बोर्ड की 11वीं-12वीं की परीक्षा का बदलेगा पैटर्न, जानें नए नियम

UP Board Exam Pattern:

UP Board Exam Pattern: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अगले शैक्षणिक सत्र से यूपी बोर्ड की 11वीं और 12वीं की परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नए पैटर्न में छात्रों के मूल्यांकन को अधिक व्यापक और व्यावहारिक बनाने पर जोर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव ने बताया कि गैर-प्रायोगिक विषयों में अब 80 अंकों की लिखित परीक्षा और 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा।

UP Board Exam Pattern: प्रायोगिक विषयों में भी बदलाव-

जिन विषयों में अब तक 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा होती थी, उनमें प्रायोगिक परीक्षा के अंक घटाकर 20 कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों में केवल रटने की प्रवृत्ति को खत्म कर उनकी सोचने, समझने और विश्लेषण करने की क्षमता को बढ़ावा देना है।

UP Board Exam Pattern: हर यूनिट से सवाल पूछना होगा अनिवार्य-

नए प्रश्नपत्र के स्वरूप में प्रत्येक यूनिट से सवाल पूछना अनिवार्य होगा। इसके लिए सभी यूनिट का अधिभार भी निर्धारित किया गया है। बाह्य विकल्प खत्म होने के बाद छात्रों को परीक्षा की तैयारी के दौरान हर यूनिट पर समान रूप से ध्यान देना होगा। इससे किसी भी हिस्से को छोड़कर परीक्षा देने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।

रटने के बजाय समझने पर जोर-

नए पैटर्न में वर्णनात्मक प्रश्नों की संख्या कम की गई है। प्रत्येक विस्तृत उत्तरीय प्रश्न में केवल आंतरिक विकल्प दिए जाएंगे। ये विकल्प उसी यूनिट, समान उद्देश्य और समान कठिनाई स्तर के होंगे। इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों में मूल्यांकन करने की क्षमता, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सृजनात्मक शक्ति का विकास करना है। इससे विद्यार्थियों को केवल परीक्षा पास करने के लिए रटने के बजाय विषय को गहराई से समझने और उसे व्यावहारिक रूप से लागू करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

व्यावहारिक मूल्यांकन पर रहेगा जोर-

प्रायोगिक अंकों को 30 से घटाकर 20 किए जाने के साथ ही नई व्यवस्था में छात्रों की समझ और क्षमता के मूल्यांकन पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि नए पैटर्न से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा। लाल जी यादव, डीआईओएस ने कहा, “नई व्यवस्था से छात्रों में रटने की प्रवृत्ति खत्म होगी। प्रश्नपत्र का नया पैटर्न विद्यार्थियों को हर विषय को गहराई से सीखने और समझने के लिए प्रेरित करेगा

यह भी पढ़े- दीपिका पादुकोण ने खाई कसम? ‘स्पिरिट’ निर्देशक संग कभी काम नहीं करेंगी एक्ट्रेस, सोर्स ने बताई वजह