CM मोहन यादव ने बताया MP के विकास का रोडमैप, 10 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर आने का दावा

Mohan Yadav: CM मोहन यादव ने बताया MP के विकास का रोडमैप

Mohan Yadav: World Leaders Forum 2026 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश, ग्रीन एनर्जी, रोजगार और 2047 के विकास लक्ष्यों को लेकर सरकार का रोडमैप सामने रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश अब कृषि के साथ उद्योग और निवेश के क्षेत्र में भी तेजी से आगे … Read more

बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-कोसी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Bihar Flood Risk: बिहार में नदियां उफान पर बाढ़ का खतरा बढ़ा

Bihar Flood Risk: बिहार में इस साल अब तक सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद राज्य की प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा, सोन, गंडक, कोसी, घाघरा, बूढ़ी गंडक और बागमती कई स्थानों पर खतरे के निशान के करीब या उससे ऊपर बह रही हैं। इससे निचले इलाकों में रहने वाले … Read more

PM Kisan Yojana: किसानों के बच्चों को हर महीने ₹5,000 की छात्रवृत्ति, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

 PM Kisan Yojana:

PM Kisan Yojana: किसानों और खेतिहर मजदूरों के बच्चों की उच्च शिक्षा में आर्थिक मदद के लिए सरकार मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना चला रही है। योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को हर महीने ₹5,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। पहले यह राशि ₹3,000 प्रति माह थी।

PM Kisan Yojana: किसानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद-

खेती की बढ़ती लागत के बीच बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च उठाना किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए चुनौती बन जाता है। ऐसे में मेधावी विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है।

PM Kisan Yojana: किन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ-

योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी और उसके परिवार को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। विद्यार्थी के माता-पिता किसान या पंजीकृत खेतिहर मजदूर होने चाहिए। इसके अलावा छात्र का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो राज्य बोर्ड से 12वीं कक्षा में कम से कम 70 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। वहीं, CBSE या ICSE बोर्ड से 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए कम से कम 85 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। पीजी यानी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 70 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज-

योजना के लिए आवेदन करते समय विद्यार्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें शामिल हैं:

– आधार कार्ड
– निवास प्रमाण पत्र
– आय प्रमाण पत्र
– पिछली कक्षा की मार्कशीट
– बैंक खाते की पूरी जानकारी
– किसान होने का प्रमाण, जैसे खतौनी या किसान बही
– खेतिहर मजदूर होने की स्थिति में संबंधित श्रम कार्ड

कैसे करें आवेदन-

इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन बताई गई है। विद्यार्थियों को सबसे पहले अपने स्कूल या कॉलेज के प्रशासनिक कार्यालय अथवा संबंधित कार्यालय से आवेदन फॉर्म लेना होगा। फॉर्म को सही तरीके से भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज उसके साथ संलग्न करने होंगे। इसके बाद स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्य अथवा नोडल अधिकारी से फॉर्म का सत्यापन कराना होगा। सत्यापित फॉर्म को संबंधित क्षेत्रीय मंडी परिषद कार्यालय या छात्रवृत्ति काउंटर पर जमा करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद इसकी रसीद लेना न भूलें, ताकि भविष्य में आवेदन का रिकॉर्ड आपके पास मौजूद रहे।

यह भी पढ़े- यूपी बोर्ड की 11वीं-12वीं की परीक्षा का बदलेगा पैटर्न, जानें नए नियम

यूपी बोर्ड की 11वीं-12वीं की परीक्षा का बदलेगा पैटर्न, जानें नए नियम

UP Board Exam Pattern:

UP Board Exam Pattern: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अगले शैक्षणिक सत्र से यूपी बोर्ड की 11वीं और 12वीं की परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नए पैटर्न में छात्रों के मूल्यांकन को अधिक व्यापक और व्यावहारिक बनाने पर जोर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव ने बताया कि गैर-प्रायोगिक विषयों में अब 80 अंकों की लिखित परीक्षा और 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा।

UP Board Exam Pattern: प्रायोगिक विषयों में भी बदलाव-

जिन विषयों में अब तक 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा होती थी, उनमें प्रायोगिक परीक्षा के अंक घटाकर 20 कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों में केवल रटने की प्रवृत्ति को खत्म कर उनकी सोचने, समझने और विश्लेषण करने की क्षमता को बढ़ावा देना है।

UP Board Exam Pattern: हर यूनिट से सवाल पूछना होगा अनिवार्य-

नए प्रश्नपत्र के स्वरूप में प्रत्येक यूनिट से सवाल पूछना अनिवार्य होगा। इसके लिए सभी यूनिट का अधिभार भी निर्धारित किया गया है। बाह्य विकल्प खत्म होने के बाद छात्रों को परीक्षा की तैयारी के दौरान हर यूनिट पर समान रूप से ध्यान देना होगा। इससे किसी भी हिस्से को छोड़कर परीक्षा देने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।

रटने के बजाय समझने पर जोर-

नए पैटर्न में वर्णनात्मक प्रश्नों की संख्या कम की गई है। प्रत्येक विस्तृत उत्तरीय प्रश्न में केवल आंतरिक विकल्प दिए जाएंगे। ये विकल्प उसी यूनिट, समान उद्देश्य और समान कठिनाई स्तर के होंगे। इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों में मूल्यांकन करने की क्षमता, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सृजनात्मक शक्ति का विकास करना है। इससे विद्यार्थियों को केवल परीक्षा पास करने के लिए रटने के बजाय विषय को गहराई से समझने और उसे व्यावहारिक रूप से लागू करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

व्यावहारिक मूल्यांकन पर रहेगा जोर-

प्रायोगिक अंकों को 30 से घटाकर 20 किए जाने के साथ ही नई व्यवस्था में छात्रों की समझ और क्षमता के मूल्यांकन पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि नए पैटर्न से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा। लाल जी यादव, डीआईओएस ने कहा, “नई व्यवस्था से छात्रों में रटने की प्रवृत्ति खत्म होगी। प्रश्नपत्र का नया पैटर्न विद्यार्थियों को हर विषय को गहराई से सीखने और समझने के लिए प्रेरित करेगा।”

यह भी पढ़े- दीपिका पादुकोण ने खाई कसम? ‘स्पिरिट’ निर्देशक संग कभी काम नहीं करेंगी एक्ट्रेस, सोर्स ने बताई वजह

दीपिका पादुकोण ने खाई कसम? ‘स्पिरिट’ निर्देशक संग कभी काम नहीं करेंगी एक्ट्रेस, सोर्स ने बताई वजह

 Deepika Padukone:

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के बीच फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर शुरू हुआ विवाद एक बार फिर चर्चा में है। दीपिका के प्रभास स्टारर फिल्म से बाहर होने के बाद दोनों के बीच अनबन की कई खबरें सामने आई थीं। अब दीपिका के करीबी सोर्स ने दावा किया है कि एक्ट्रेस भविष्य में संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम नहीं करना चाहतीं।

Deepika Padukone: संदीप रेड्डी वांगा से सिर्फ एक बार मिली हैं दीपिका-

दीपिका पादुकोण के करीबी सोर्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में संदीप रेड्डी वांगा से सिर्फ एक बार मिली हैं। सोर्स का दावा है कि निर्देशक मीटिंग के लिए करीब दो घंटे की देरी से पहुंचे थे। हालांकि, दीपिका ने इसे प्रोफेशनल तरीके से लिया। सोर्स ने बताया कि संदीप ने दीपिका को फिल्म की पूरी कहानी सुनाने के बजाय सिर्फ एक लाइन का आइडिया बताया था। दीपिका बिना पूरी कहानी का नरेशन सुने किसी प्रोजेक्ट के लिए कमिटमेंट नहीं करतीं। ऐसे में ‘स्पिरिट’ शुरुआत से ही उनके विचार में शामिल नहीं थी।

Deepika Padukone: महिलाओं को लेकर निर्देशक के नजरिए पर उठाए सवाल-

सोर्स ने आगे दावा किया कि दीपिका भविष्य में संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम नहीं करेंगी। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने निर्देशक के महिलाओं को लेकर नजरिए पर सवाल उठाए। सोर्स के अनुसार, उनका नजरिया पुरुषवादी है और उनकी फिल्मों में भी इसकी झलक देखने को मिलती है।

8 घंटे की शिफ्ट को लेकर शुरू हुआ था विवाद-

दीपिका के ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद फिल्म की शूटिंग और आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। इस दौरान संदीप रेड्डी वांगा ने बिना दीपिका का नाम लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद बॉलीवुड में काम के घंटे और कलाकारों की मांगों को लेकर बहस छिड़ गई थी।

संदीप के भाई ने प्रॉफिट शेयरिंग का किया दावा-

विवाद उस समय फिर बढ़ गया जब संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय ने दावा किया कि दीपिका के फिल्म छोड़ने की एक वजह प्रॉफिट शेयरिंग की मांग भी थी। उन्होंने कहा कि रेम्यूनरेशन और टाइमिंग समेत कुछ अन्य कारणों की वजह से मेकर्स और दीपिका के बीच बात नहीं बन पाई। प्रणय के मुताबिक, टीम को लगा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए काम नहीं कर रहा है, इसलिए उन्होंने दूसरे विकल्प तलाशने शुरू कर दिए। इसके बाद फिल्म से जुड़ी कई बातें सार्वजनिक होने लगीं।

दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी की एंट्री-

दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने के बाद मेकर्स ने उनकी जगह तृप्ति डिमरी को मुख्य अभिनेत्री के तौर पर कास्ट किया है। फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे। ‘स्पिरिट’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है और फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़े- CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके की मुश्किलें बढ़ीं, उर्दू स्कूल मामले में FIR, स्कूल में वीडियो बनाने का आरोप

क्या जुबिन भरूचा खत्म कर पाएंगे आईपीएल ट्रॉफी का सूखा?

 Zubin Bharucha:

Zubin Bharucha: आईपीएल में पाँच बार विजेता रह चुकी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस वर्ष 2020 के बाद से करीब 6 सालों से आईपीएल के छठे टाइटल के लिए संघर्ष कर रही है। इस संघर्ष के सिलसिले को देखते हुए मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट ने एक अहम कदम उठाया है। मुंबई इंडियंस के हाल के प्रदर्शन को देखते हुए जुबिन भरूचा को फ्रेंचाइजी का “डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस” का पद सौंपा गया है। 56 वर्ष के पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर भरूचा ने 2008 से 2015 तक राजस्थान रॉयल्स के साथ टीम डायरेक्टर के तौर पर काम किया है।

Zubin Bharucha: कौन हैं जुबिन भरूचा-

जुबिन भरूचा 2018 से 2026 तक दिल्ली डेयरडेविल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस के पद पर विराजमान थे। उनके कार्यकाल में संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा भारतीय खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिला। इन खिलाड़ियों को तैयार करने का श्रेय जुबिन भरूचा को दिया जाता है।

Zubin Bharucha: क्या भरूचा और जयवर्धने की जोड़ी कर पाएगी कमाल-

जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस में एक सिस्टम के अंदर सभी परफॉर्मेंस क्षेत्रों के मल्टी-डिसिप्लिनरी ग्रुप के साथ काम करेंगे। जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के हेड कोच और पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने के साथ काम करेंगे। जुबिन भरूचा की अहम जिम्मेदारी आईपीएल ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने की है।

जुबिन भरूचा को मिला नया पद-

मुंबई इंडियंस ने कब जीता खिताब-

IPL 2013: मुंबई इंडियंस
IPL ,2015: मुंबई इंडियंस
IPL 2017: मुंबई इंडियंस
IPL 2019: मुंबई इंडियंस
IPL 2020: मुंबई इंडियंस

यह भी पढ़ें- CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके की मुश्किलें बढ़ीं, उर्दू स्कूल मामले में FIR, स्कूल में वीडियो बनाने का आरोप

CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके की मुश्किलें बढ़ीं, उर्दू स्कूल मामले में FIR, स्कूल में वीडियो बनाने का आरोप

Abhijit Dipke

Abhijit Dipke: महाराष्ट्र के लातूर जिले की औसा तहसील में जिला परिषद के उर्दू प्राथमिक स्कूल में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने और स्कूल की गतिविधियों का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के अध्यक्ष अभिजीत दीपके, अजिंक्य शिंदे समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने … Read more

पहलगाम हमले में हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा, लाहौर में समन भेजकर गैरमौजूदगी में ट्रायल की तैयारी

Hafiz Saeed

Hafiz Saeed: पहलगाम आतंकी हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख और हमले के कथित मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। जम्मू की विशेष NIA अदालत से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी होने के बाद अब जांच एजेंसी हाफिज सईद को पाकिस्तान के लाहौर में कोर्ट … Read more

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 3.53 लाख रसोइयों के मानदेय में ₹1,000 की बढ़ोतरी

School Cook Salary Hike: यूपी स्कूल रसोइयों की सैलरी बढ़ी

School Cook Salary Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में मिड-डे मील तैयार करने वाले रसोइयों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने रसोइयों के मासिक मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए मंजूर हुए इस फैसले से प्रदेश के करीब … Read more

आरक्षण सुधार की मांग पर योगी सरकार गंभीर, छात्रों से मिले डिप्टी CM, जल्द केंद्रीय मंत्री से बैठक

Reservation Reform: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज लखनऊ में मुलाकात की। बैठक के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर उपमुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपा। ब्रजेश पाठक ने छात्रों … Read more